लोकसभा में कांग्रेस पर भड़की कंगना रनौत, नक्सलवाद और कांग्रेस की सरकारों का बताया कनेक्शन.
नई दिल्ली। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। नक्सलवाद का जिक्र कर उन्होंने कांग्रेस की सरकारों को इसके लिए दोषी ठहराया। कंगना ने कहा कि सोनिया जी और राहुल गांधी जी की वामपंथी सरकार, प्लस उनके वामपंथी सलाहकार, प्लस उनके जो वामपंथी मित्र और ये वामपंथी टेररिस्ट।
कंगना ने कहा कि इनको जो भी जितनी भी फंडिंग होती थी, जो भी इनके हथियार होते थे, गोला-बारूद होते थे, वो उन लोगों से आते थे जिनके साथ ये कांग्रेस की सरकार उठती-बैठती थी। तो हम लोग क्या अपेक्षा कर सकते हैं? क्या कोई समझौता इनके बीच और वामपंथी उग्रवादियों के बीच हो सकता था? नहीं हो सकता था और उसका क्या परिणाम हुआ? कि जो हैं, ये बिल्कुल आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। भाजपा सांसद ने कहा कि इन्होंने खून की नदियां बहा दीं। इन्होंने 16,000 से ज्यादा अटैक किए। इन्होंने 2,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को मार डाला। इन्होंने छोटे-छोटे बच्चों की जो है वो जिंदगियां ले लीं। वहां पे नरक बना दिया। इन्होंने तीन-तीन पीढ़ियां जो है नक्सलवाद की जो आग में है, जो इन्होंने झोंक दीं।