बंगाल चुनाव में भाजपा का नया दांव: 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, एक सीट पर बदला नाम.
बंगाल चुनाव में भाजपा का नया दांव: 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, एक सीट पर बदला नाम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 13 नए उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं, वहीं पहले घोषित एक उम्मीदवार को बदलकर नया नाम भी सामने आया है।
पार्टी के मुताबिक, दूसरी सूची में मयनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से घोषित उम्मीदवार को बदलते हुए अब दालिम रॉय को मैदान में उतारा गया है।
नई सूची के अनुसार, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस नई सूची के साथ भाजपा ने चुनावी मुकाबले को और तेज कर दिया है और राज्य में अपनी रणनीति को मजबूती देने की कोशिश की है।