वॉट्सएप ग्रुप पर वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी, इंदौर जिले के दो पटवारी निलंबित.


इंदौर। वॉट्सएप ग्रुप पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना दो पटवारियों को काफी भारी पड़ा। मामला उजागर होने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जाता है कि तहसील राऊ के पटवारी चेतन उपाध्याय और सांवेर तहसील के पटवारी धर्मेंद्र गुप्ता ने किसी वॉट्सएप ग्रुप पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो दोनों पर कार्रवाई का फैसला लिया गया। दोनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्लाय अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत की गई है। दोनों निलंबित पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।