महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: उद्धव और राज ठाकरे की मुलाकात ने फिर चढ़ाया सियासी पारा.
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: उद्धव और राज ठाकरे की मुलाकात ने फिर चढ़ाया सियासी पारा
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है, जहां उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं।
शिवसेना (उद्धव गुट) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ संजय राउत ने लिखा,महाराष्ट्र के स्कूलों में अनिवार्य हिंदी के खिलाफ एक एकीकृत मार्च होगा। ठाकरे ब्रांड हैं!
इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि दोनों ठाकरे नेता किसी साझा मुद्दे पर फिर से नजदीक आ सकते हैं, जिससे राज्य की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ सकता है।