बडगाम में डंपर और सूमो की जबरदस्त टक्कर, चार की मौत
मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले में देर रात तेज रफ्तार डंपर और सूमो के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह दुर्घटना वाटरवानी–बडगाम रिंग रोड पर हुई। अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी गंभीर थी कि सूमो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासी और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को कब्जे में लेते हुए पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।