IPL 2025: पंजाब किंग्स ने मुंबई को हराकर फाइनल में बनाई जगह, आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन.
IPL 2025: पंजाब किंग्स ने मुंबई को हराकर फाइनल में बनाई जगह, आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन
रविवार को खेले गए क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, लेकिन सबसे चौंकाने वाला रिकॉर्ड ये रहा कि मुंबई की टीम पहली बार 200+ रन बनाने के बावजूद IPL में हारी।

मुंबई ने इस अहम मुकाबले में विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दबाव में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
यह सीजन श्रेयस अय्यर के लिए भी अब तक का सर्वश्रेष्ठ रहा है। उन्होंने पहली बार आईपीएल में 600 रन का आंकड़ा पार किया है।
अब 3 जून को फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।
यह भी तय हो गया है कि आईपीएल 2025 को एक नया चैंपियन मिलेगा, क्योंकि आरसीबी और पंजाब — दोनों ही टीमों ने पिछले 17 सीजन में कभी खिताब नहीं जीता है।