वैश्विक स्तर पर ठप हुआ YouTube, अमेरिका में 3.2 लाख से ज़्यादा यूज़र्स प्रभावित, भारत में भी #YouTubeDown ट्रेंड.
वैश्विक स्तर पर ठप हुआ YouTube, अमेरिका में 3.2 लाख से ज़्यादा यूज़र्स प्रभावित, भारत में भी #YouTubeDown ट्रेंड
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म YouTube मंगलवार को दुनिया के कई हिस्सों में अचानक ठप हो गया, जिससे लाखों यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केवल अमेरिका में ही 3.2 लाख से अधिक यूजर्स ने प्लेटफ़ॉर्म के काम न करने की शिकायत दर्ज कराई। भारत में भी बड़ी संख्या में यूज़र्स ने दिक्कतें बताईं और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर #YouTubeDown ट्रेंड करने लगा।
आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, मंगलवार रात 8:18 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक 3,21,958 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गईं।
वेबसाइट पर YouTube TV से जुड़ी 8,923 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि Google से संबंधित 2,694 रिपोर्ट सामने आईं।
Downdetector अलग-अलग स्रोतों से मिले स्टेटस अपडेट को एकत्र कर आउटेज की निगरानी करता है।