टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ‘करो या मरो’ जंग: नामीबिया से आज निर्णायक मुकाबला.
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ‘करो या मरो’ जंग: नामीबिया से आज निर्णायक मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान के लिए बेहद अहम मुकाबला है। नामीबिया के खिलाफ खेला जाने वाला यह मैच पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति लेकर आया है।
सलमान आगा की अगुवाई में खेल रही पाकिस्तानी टीम अगर यह मुकाबला जीतती है तो सुपर-8 में जगह पक्की कर लेगी, लेकिन हार की सूरत में टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
अंक तालिका का समीकरण
पाकिस्तान ने अब तक तीन मैचों में दो जीत दर्ज कर चार अंक जुटाए हैं। हालांकि नेट रन रेट के आधार पर वह अमेरिका से पीछे है।
क्रिकइन्फो के मुताबिक, ग्रुप ए में छह अंकों के साथ इंडिया शीर्ष पर है, जबकि चार अंकों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान भी चार अंक होने के बावजूद तीसरे नंबर पर है। नामीबिया अभी तक कोई मैच नहीं जीत सकी है।
कब और कहां होगा मुकाबला?
ग्रुप ए में पाकिस्तान का यह आखिरी मैच बुधवार शाम तीन बजे खेला जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अमेरिका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। ऐसे में आज का मुकाबला टीम के लिए प्रतिष्ठा और भविष्य—दोनों के लिहाज से बेहद अहम है।
वहीं, ग्रुप बी में छह अंकों के साथ श्री लंका पहले स्थान पर है और पांच अंकों के साथ जिम्बाब्वे दूसरे नंबर पर बना हुआ है।