मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने के लिए बढ़ाया गया, 13 अगस्त 2025 से होगा प्रभावी.
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने के लिए बढ़ाया गया, 13 अगस्त 2025 से होगा प्रभावी
मणिपुर में जारी राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह विस्तार 13 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा। इस संबंध में राज्यसभा की ओर से एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में कहा गया है, "यह सदन राष्ट्रपति की ओर से संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी, 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने की अवधि के लिए जारी रखने की मंज़ूरी देता है।"
गौरतलब है कि मणिपुर में 13 फरवरी, 2025 को एन. बीरेन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिए जाने के बाद राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।
मई 2023 से राज्य में जातीय संघर्ष जारी है और अब तक स्थाई शांति स्थापित नहीं हो सकी है। इसी अस्थिरता के चलते राष्ट्रपति शासन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।