भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक देश.


भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक देश
भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है। यह जानकारी ग्लोबल एनर्जी थिंक टैंक एंबेर की हाल ही में प्रकाशित छठी ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू रिपोर्ट में सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में कुल ऊर्जा उत्पादन का 22 प्रतिशत स्वच्छ स्रोतों से हुआ। इसमें:
2024 में भारत ने दुनिया के कुल सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन का 15 प्रतिशत हिस्सा अकेले उत्पन्न किया, जिससे वह चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर आ गया।
यह उपलब्धि भारत की हरित ऊर्जा की ओर बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाती है और यह दर्शाती है कि देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।