अमेरिका का भारत पर 50% टैरिफ़: ट्रंप का कड़ा रुख, अतिरिक्त प्रतिबंधों के संकेत.
अमेरिका का भारत पर 50% टैरिफ़: ट्रंप का कड़ा रुख, अतिरिक्त प्रतिबंधों के संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह नया शुल्क पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ़ के साथ मिलकर कुल 50 प्रतिशत हो जाएगा, जो अमेरिका द्वारा किसी देश पर लगाया गया अधिकतम टैरिफ़ है।

इस फैसले के बाद व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ट्रंप से सवाल किया गया कि जब चीन सहित कई देश रूस से तेल खरीद रहे हैं, तो भारत को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है?
इसके जवाब में ट्रंप ने कहा अभी तो सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं। देखते हैं आगे क्या होता है। आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। कई अतिरिक्त प्रतिबंध भी देखने को मिल सकते हैं।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या चीन पर भी इसी तरह के अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने की योजना है, तो ट्रंप ने उत्तर दिया ऐसा हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम आगे क्या कदम उठाते हैं।"
गौरतलब है कि भारत से पहले अमेरिका ने ब्राजील पर भी 50 प्रतिशत टैरिफ़ लागू किया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा शुल्क माना जाता है।
ट्रंप का यह कदम वैश्विक व्यापार और भू-राजनीतिक समीकरणों पर दूरगामी प्रभाव डाल सकता है, विशेषकर अमेरिका-भारत संबंधों पर।