जापान में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी चेतावनी जारी—तटीय इलाकों में दहशत.
जापान में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी चेतावनी जारी—तटीय इलाकों में दहशत
जापान में शुक्रवार सुबह एक बार फिर धरती हिल गई। रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता के इस शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। भारतीय समयानुसार सुबह 8:14 बजे आए इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में दर्ज किया गया। फिलहाल नुकसान की कोई तत्काल जानकारी नहीं मिली है, लेकिन झटके इतने तेज थे कि तटीय क्षेत्रों के साथ दूर बसे शहरों तक भी महसूस किए गए।
भूकंप की प्रमुख जानकारी
समुद्र में आया यह भूकंप बेहद शक्तिशाली था और इसकी तीव्रता के कारण लोग घरों से बाहर भागने लगे। तटीय इलाकों में प्रशासन अलर्ट पर है और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।