दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं.
दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका अहसास नहीं हुआ।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:27 बजे आया। उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे, जिससे झटके महसूस नहीं किए जा सके।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.3 मापी गई, और इसका केंद्र दक्षिण-पूर्व दिल्ली में था। भूकंप जमीन की सतह से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में उत्पन्न हुआ था।
फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी कम तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचाते।