अगले हफ्ते आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम.
अगले हफ्ते आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम
अगले सप्ताह केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी टीम उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस टीम में विभिन्न मंत्रालयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ बचाव और राहत कार्यों की रणनीति तैयार करेंगे।

भागीरथी नदी में बन रही झील से पानी की निकासी की निगरानी के लिए सेना और राज्य सरकार की संयुक्त टीम भी तैनात की जाएगी।
एनडीएमए की समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने राज्य अधिकारियों के साथ धराली आपदा में चल रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।
एनडीएमए के मुताबिक :
- एनडीएमए की ओर से रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है।
- उत्तराखंड को आवश्यक हर सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।
- पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार हर संभव आर्थिक सहयोग देगी।
- क्षति के प्रारंभिक आकलन के लिए अगले सप्ताह टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी।
, हर्षिल के ऊपरी क्षेत्र में बनी झील की निगरानी और जल निकासी के लिए जल्द ही सेना और राज्य एजेंसियों की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाएगी।
अगले हफ्ते आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम
अगले सप्ताह केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी टीम उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस टीम में विभिन्न मंत्रालयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ बचाव और राहत कार्यों की रणनीति तैयार करेंगे।
भागीरथी नदी में बन रही झील से पानी की निकासी की निगरानी के लिए सेना और राज्य सरकार की संयुक्त टीम भी तैनात की जाएगी।
एनडीएमए की समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने राज्य अधिकारियों के साथ धराली आपदा में चल रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की।
एनडीएमए के मुताबिक :
एनडीएमए की ओर से रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है।
उत्तराखंड को आवश्यक हर सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।
पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार हर संभव आर्थिक सहयोग देगी।
क्षति के प्रारंभिक आकलन के लिए अगले सप्ताह टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी।