पाकिस्तान में केएफसी के ख़िलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, 170 से अधिक लोग गिरफ़्तार.
पाकिस्तान में केएफसी के ख़िलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, 170 से अधिक लोग गिरफ़्तार
पाकिस्तान के कई शहरों में अंतरराष्ट्रीय फूड चेन केएफसी के ख़िलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के मामले में 170 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों में पुलिस ने कम से कम 11 हिंसक घटनाओं की पुष्टि की है। इन घटनाओं में डंडों से लैस प्रदर्शनकारियों ने केएफसी की कई शाखाओं पर हमला किया और तोड़फोड़ की।
अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कम से कम 178 लोगों को इन हमलों में शामिल होने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।
बताया गया कि ये प्रदर्शन गाजा में जारी युद्ध के विरोध में जारी अंतरराष्ट्रीय अभियान से प्रेरित हैं, जिसमें इजराइल से जुड़ी सभी कंपनियों और उत्पादों के बहिष्कार की मांग की जा रही है।