पाकिस्तानी सीनेटर ने खोली अपनी सरकार की पोल, कहा-भारत अंदर आ कर ठोक गया, कोई नहीं पूछ रहा कि कैसे आया.
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें पाकिस्तानी सीनेटर और आम लोग अपने ही देश की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि भारतीय वायुसेना न सिर्फ पाकिस्तान के अंदर घुसी, बल्कि पाकिस्तान के एअरबेस को निशाना बनाकर तबाह भी किया है। वायरल वीडियो में पाकिस्तानी सीनेटर ने कहा कि भारत चकलाला एअरबेस तक आके ठोक गया, हमारा आर्मी जीएचक्यू इसके पास में ही था। कोई ये नहीं पूछ रहा कि भारत इतना अंदर तक कैसे आ गया।
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार जिक्र किया था कि आतंकियों को इसकी भारी कीमत चुकनी पड़ेगी। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों का सफाया किया, जिसमें मसूद अजहर का भाई की भी मौत हो गई। आपरेशन सिंदूर के दौरान बुरी तरह से पिटे पाकिस्तान के नेता और सेना के अधिकारी अपनी अवाम का हौसला बढ़ाने के लिए अनाप-शनाप दावे कर रहे हैं। लेकिन, इसी दौरान वहां के नेता और आम लोग हकीकत भी उजागर कर रहे हैं।