सरकार क्यों नहीं कर रही स्थगन का विरोध ; जयराम .
सरकार क्यों नहीं कर रही स्थगन का विरोध ; जयराम
संसद का शीतकालीन सत्र चल नहीं पा रहा है।अडानी सहित अन्य मुद्दों पर हंगामे के चलते लगातार चौथी बार संसद के स्थगित की गई संसद के स्थगित होने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसा क्या है जो सरकार स्थगन का विरोध नहीं कर रही है। सरकार क्यों अदाणी मुद्दे को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया के राजनीतिक दलों की आक्रामकता बढ़ा रही है। राज्यसभा और लोकसभा में अदाणी पर लगे आरोपों और संभल हिंसा को लेकर लगातार विपक्ष का हंगामा जारी है। इसके चलते शु्क्रवार को भी लगातार चौथी बार संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके तुरंत बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।
कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि अदाणी मुद्दे को लेकर संसद में एक और दिन कार्यवाही नहीं हो सकी। दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ ही मिनटों में स्थगित कर दी गई। सबसे बड़ा रहस्य यह है कि सरकार स्थगन का विरोध क्यों नहीं कर रही है? जाहिर है कि सरकार के पास बचाव और क्षमा मांगने के लिए बहुत कुछ है।इससे पहले विपक्षी सांसदों ने अदाणी समूह पर लगे आरोपों, मणिपुर और संभल हिंसा को लेकर दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अब सदन सोमवार को शुरू होगा।