सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की रही सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद.
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की चाल बहुत सुस्त रही। बीएसई सेंसेक्स 76.54 अंकों की बढ़त के साथ 80,787.30 अंकों पर क्लोज हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 32.15 अंकों की तेजी के साथ 24,773.15 अंकों पर बंद हुआ। आज के कारोबार में एक समय ऐसा भी आया जब सेंसेक्स 81,171.38 अंकों तक पहुंचा था और निफ्टी भी 24,885.50 अंकों तक गया था।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयरों बढ़त नजर आई, जबकि 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इधर, निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान में क्लोज हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 4.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके विपरित ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 3.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित एशियन पेंट्स, एचसीएल, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, टीसीएस, सनफार्मा, एलएंडटी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एटरनल के शेयरों में गिरावट रही।