सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के.
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 28 मई को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 219.84 (0.27%) की गिरावट के साथ 81,331.80 पर और निफ्टी 65.25 अंक (0.26%) टूटकर 24,760.95 पर ट्रेड कर रहा था।
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 54.41 (0.067%) की मामूली बढ़त के साथ 81,606.05 पर और निफ्टी 30.35 अंक (0.12%) की तेजी के साथ 24,856.55 पर था। थोड़ी देर बाद ही सेंसेकस और निफ्टी दोनों लाल निशान में चले गए। ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली दिख रही थी। निफ्टी बैंक 78.15 अंकों की बढ़त के साथ 55,430.95 पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 171.55 अंकों की तेजी आई और यह 57,326.05 पर पहुंच गया। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 114.25 अंकों की तेजी के साथ 17,839.40 पर देखा गया। सेंसेक्स के स्टॉक्स में आईटीसी, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमएंडएम और सन फार्मा टॉप लूजर्स रहे. वहीं, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। बाजार खुलते ही सबसे ज्यादा गिरावट आईटीसी के शेयरों में देखने को मिली ये और 3.20 प्रतिशत तक नीचे चला गया। उल्लेखनीय है कि स्टॉक मार्केट में दो दिनों से जारी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया और बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 175 अंक टूट गया था।