गुरुवार को शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स सेसेक्स 321 अंक ऊपर और निफ्टी 24800 के पार पहुंचकर हुआ बंद.
मुंबई। आज गुरुवार यानी 29 मई को शेयर बाजार की रौनक लौटती नजर आई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 320.70 अंक चढ़कर 81,633.02 पर जबकि निफ्टी 81.15 अंक बढ़कर 24,833.60 पर बंद हुआ। इससे पहले शेयर बाजार लगातार दो दिन गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था।
गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे बाजार लगभग फ्लैट था, लेकिन आखिर के आधे घंटे में फिर से हरियाली नजर आने लगी। आज सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में आज सनफार्मा के शेयर 2.11 प्रतिशत, एटरनल 1.83, अडाणी पोर्ट्स 1.78, टाटा स्टील 1.27, टेक महिंद्रा 1.24, एक्सिस बैंक 1.15, टाटा मोटर्स 1.05, कोटक महिंद्रा बैंक 0.97, इंफोसिस 0.95, एचडीएफसी बैंक 0.75, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.73, मारुति सुजुकी 0.69, पावरग्रिड 0.62, टाइटन 0.57, रिलायंस 0.56, भारती एयरटेल 0.55, आईसीआईसीआई बैंक 0.51, नेस्ले इंडिया 0.49, एलएंडटी 0.34, एचसीएल टेक 0.34, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.33, एसबीआई 0.21 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इधर, बजाज फिनसर्व के शेयर 0.30, एशियन पेंट्स 0.21, आईटीसी 0.17, टीसीएस 0.15 और एनटीपीसी के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।