रेड 2 का पहला गाना नशा का ट्रैक हुआ रिलीज, आज की रात गाने के बाद एक बार फिर तमन्ना भाटिया ने अपनी अदाओं से लुभाया.
मुंबई। अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें तमन्ना भाटिया अपनी अदाओं का जादू बिखेर रही हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रेलर में गाने की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी। इस नशा गाने ने रिलीज होते ही फैन्स पर नशा कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी तुलना स्त्री 2 के गाने आज की रात…से की जा रही है।
2:56 मिनट का ये सॉन्ग जानी द्वारा लिखा गया है और जैस्मीन सैंडलस, सचेत टंडन, दिव्या कुमार और सुमनथो मुखर्जी द्वारा गाया गया है। इसका संगीत व्हाइट नॉइज़ कलेक्टिव्स दिया है। इसे पीयूष-शाज़िया द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए आधिकारिक पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है-ये नशा कभी ना उतरे, हर दिल की एक ही तमन्ना! गाना रिलीज होने के तुरंत बाद, इंटरनेट यूजर्स ने गाने को लेकर अपना रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है। अधिकांश यूजर्स इसकी तुलना आज की रात गाने से कर रहे हैं।
एक मई को फिल्म हो रही है रिलीज
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2019 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है। इसमें अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। पैनोरमा स्टूडियो प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। रेड 2 इस 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।