सलमान खान की 'नो किस' पॉलिसी पर अरबाज खान का मज़ेदार खुलासा, बोले– "ऑफ स्क्रीन ही काफी कर लेते हैं".
सलमान खान की 'नो किस' पॉलिसी पर अरबाज खान का मज़ेदार खुलासा, बोले– "ऑफ स्क्रीन ही काफी कर लेते हैं"
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी दमदार फिल्मों और फिटनेस के साथ-साथ एक खास वजह से भी चर्चा में रहते हैं—पर्दे पर 'नो किस' पॉलिसी। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने अब तक फिल्मों में किस सीन करने से हमेशा परहेज किया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सलमान के भाई अरबाज खान ने इस नीति के पीछे का कारण मज़ाकिया अंदाज़ में बताया।

यह वाकया कपिल शर्मा शो का है, जहां सलमान खान अपने भाई अरबाज के साथ पहुंचे थे। जब कपिल शर्मा ने सलमान से उनकी नो किस पॉलिसी को लेकर सवाल किया, तो सलमान ने सहजता से जवाब दिया,
"देखो, किस तो मैं करता नहीं स्क्रीन पे, तो मुझे कोई फर्क पड़ता नहीं।"
सलमान की इस बात पर अरबाज खान ने चुटकी लेते हुए कहा,
"वह ऑफ स्क्रीन इतनी किस कर लेते हैं कि स्क्रीन पर किस करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।"
अरबाज के इस मज़ाक पर दर्शकों के साथ खुद सलमान भी हंसने लगे और माहौल हल्का-फुल्का हो गया।
यह मजेदार पल सलमान की पर्सनालिटी और उनके भाई-भाई के रिश्ते की झलक भी दिखाता है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।