बिहार विधानसभा चुनाव: मतगणना के शुरुआती रुझान आए, एनडीए को बढ़त.
बिहार विधानसभा चुनाव: मतगणना के शुरुआती रुझान आए, एनडीए को बढ़त
बिहार में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होते ही शुरुआती रुझान आने लगे हैं। सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए बढ़त बनाए हुए है।
ताज़ा रुझानों में एनडीए 32 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 21 सीटों पर बढ़त हासिल किए हुए है। इसके अलावा, जन सुराज पार्टी ने भी प्रभाव दिखाते हुए 3 सीटों पर बढ़त दर्ज की है।
बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में सरकार गठन के लिए किसी भी गठबंधन या पार्टी को 122 सीटों का बहुमत चाहिए। शुरुआती रुझानों से संकेत मिलता है कि मुकाबला काफ़ी दिलचस्प और टक्कर का रहने वाला है।