कोई भी देश कभी भी सौ फीसदी फुलप्रूफ खुफिया नेटवर्क नहीं बना सकता; शशि थरूर.
कोई भी देश कभी भी सौ फीसदी फुलप्रूफ खुफिया नेटवर्क नहीं बना सकता; शशि थरूर
खुफिया तंत्र में चूक की ओर इशारा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को खुफिया एजेंसियों की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे स्पष्ट रूप से खुफिया जानकारी की कमी रही है।
इजराइलके हमास हमले से की तुलना
थरूर ने इस हमले की तुलना 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमास हमले से की। उन्होंने कहा,
इजराइल, जिसे दुनिया की सबसे अच्छी खुफिया सेवाओं के लिए जाना जाता है, भी अचानक हमले का शिकार हो गया था। हमें मौजूदा संकट को पूरी तरह से देखने के बाद ही सरकार से जवाबदेही मांगनी चाहिए, जैसा इजराइल कर रहा है।"
उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोई भी देश कभी भी सौ फीसदी फुलप्रूफ खुफिया नेटवर्क नहीं बना सकता।
आतंकवादी हमलों की रोकथाम पर भी डाला प्रकाश
थरूर ने यह भी कहा कि कई बार जब आतंकी हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया जाता है, तो उसकी चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा,
हमें उन हमलों के बारे में पता नहीं चलता जिन्हें रोक दिया गया है, केवल उन्हीं के बारे में पता चलता है जिन्हें रोका नहीं जा सका। यह हर देश में एक सामान्य बात है।"
अभी फोकस संकट से निपटने पर होना चाहिए
कांग्रेस नेता ने जोर दिया कि फिलहाल हमारा ध्यान सरकार की जवाबदेही तय करने के बजाय, मौजूदा संकट से निपटने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुफिया विफलताओं को बाद में गहन समीक्षा के तहत देखा जा सकता है।