महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे पर कमेंट करने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिवसैनिक को कहा-तमिलनाडु में हूं, आ जाओ.
मुंबई। महाराष्ट्र के टिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद मचे बवाल के बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर डाला है। इसमें एक शिवसैनिक कुणाल कामरा को चमकाता सुनाई दे रहा है। वहीं, कामरा कह रहे हैं-तमिलनाडु में हूं, आ जाओ।
उल्लेखनीय है कि कुणाल कामरा ने अपने शो में एक गाने के माध्यम से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा था। इसके बाद से महाराष्ट्र में बवाल मचा हुआ है। शिवसैनिक उनका स्टूडियो तक तोड़ चुके हैं और लगातार धमकियों का सिलसिला जारी है। इसी बीच एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में, कॉल करने वाला कामरा को गाली देते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनका हश्र मुंबई के स्टूडियो जैसा ही होगा, जहां शिंदे को निशाना बनाकर उनका शो रिकॉर्ड किया गया था। इस दौरान वो कहता है कि जाओ और देखो कि हमने होटल या स्टूडियो का क्या हाल कर दिया है। हम तुम्हें जहां भी पाएंगे, तुम्हारा भी यही हश्र होगा। इस पर कामरा कहते हैं कि वह इस समय तमिलनाडु में है, आ जाओ।
ऑडियो में ऐसी हुई बातचीत-
कुणाल कामरा: नमस्ते
कॉलर: क्या यह कुणाल कामरा बोल रहा है?
कुणाल कामरा: हां-हां, बताओ
कॉलर: जगदीश शर्मा बोल रहा हूं. क्या बोला तू वीडियो में साहब के बारे में?
कुणाल कामरा: कौन साहब?
कॉलर: शिंदे साहब, हमारे मुख्यमंत्री। आपने अपने वीडियो में उनके बारे में क्या बताया है?
कुणाल कामरा: वे अब कहां मुख्यमंत्री हैं? वे उपमुख्यमंत्री हैं।
कॉलर: वे उपमुख्यमंत्री हैं। उनके बारे में क्या वीडियो डाला है तूने?
कुणाल कामरा: आपने वीडियो देखा है न?
कॉलर: जाकर देख कि हमने होटल या स्टूडियो का क्या हाल किया है। हम जहां भी तुझे पाएंगे, तेरा भी यही हश्र होगा समझा?
कुणाल कामरा: तमिलनाडु आ जाओ। मुझे वहां पाओगे।
कॉलर: किधर आने का?
कुणाल कामरा: तमिलनाडु
कॉलर: तमिलनाडु आकर तुम्हें पीटूंगा (अश्लील भाषा का प्रयोग करता है). इसके बाद कॉलर बोलता है तमिलनाडु कैसे पहुंचेगा भाई।