निकाय चुनावों में हार के बाद अजित पवार का बयान: जनता का फैसला मंजूर , जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे.
निकाय चुनावों में हार के बाद अजित पवार का बयान: जनता का फैसला मंजूर , जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज्य के निकाय चुनावों में मिली हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि जनता की इच्छा सर्वोपरि है और हम उसे पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं।
अजित पवार की एनसीपी राज्य स्तर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन निकाय चुनावों में पार्टी ने कई जगहों पर गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ा, जहां उसे पराजय का सामना करना पड़ा।
पुणे और पिंपरी-चिंचवड में अजित पवार की एनसीपी ने शरद पवार की एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, बावजूद इसके यहां भी महायुति ने दोनों को शिकस्त दी।
चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अजित पवार ने कहा कि भले ही पार्टी को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली हो, लेकिन वे और उनकी पार्टी आगे भी अधिक जिम्मेदारी, ईमानदारी और दोगुने उत्साह के साथ जनता की सेवा में जुटे रहेंगे।
उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नेताओं को बधाई दी और हारने वाले उम्मीदवारों से अपील की कि वे निराश न हों और जनसेवा का काम जारी रखें।