राज्यसभा में पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली .
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पं.नेहरू के कार्यकाल से लेकर राहुल गांधी तक पर तंज कसा। इसके बाद राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी डरे हुए हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली. खैर, जो उचित समझा, वही किया। दरअसल पीएम मोदी ने भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू को गद्दार दोस्त बुलाए जाने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में पीएम मोदी पर दबाव में साइन करने का आरोप लगाया था उन्होंने कहा कि इस डील के जरिये किसानों की मेहनत को बेच दिया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर खुद को नहीं बोलने दिए जाने का भी आरोप लगाया। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं तीन चीजें कहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो ट्रेड डील चार महीने से शुरू रुकी हुई थी, उस डील को नरेंद्र मोदी जी ने साइन कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि यह डील किसी ना किसी कारण रुकी हुई, कुछ बदला नहीं, किसी ना किसी कारण डील हो गई। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी पर भयंकर दबाव है। उनका जो इमेज का गुब्बारा है, जो हजारों-करोड़ों रुपये से बनाया गया था, वो फूट सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे का बयान मुद्दा नहीं है। ये साइड शो है, इस बात को मैं भी जानता हूं और वह भी जानते हैं। मुख्य बात यह है कि हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज्ड कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है यह हिंदुस्तान की जनता को सोचना है।