मानसून सत्र में पेश किए जाएंगे चार विधेयक, विधानसभा के समिति कक्ष में हुई कैबिनेट बैठक में दी गई मंजूरी.
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इसमें चार विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-एक में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें इन चारों विधेयकों को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट की बैठक वंदे मातरम् गान के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025, माध्यस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक, दुकान स्थापना अधिनियम संशोधन विधेयक, कारखाना अधिनियम संशोधन विधेयक पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी विधेयकों को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट बैठक में विक्रमपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में गांवों की भूमि का भू-अर्जन करने को लेकर भी चर्चा हुई है और इसे मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने बाबई मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में छूट देने का भी फैसला किया है।