व्हाइट हाउस में ट्रंप की पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाक़ात.
व्हाइट हाउस में ट्रंप की पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाक़ात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाक़ात की। ओवल ऑफ़िस में हुई इस बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद रहे।
![]()
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने कहा, वास्तव में, हमारे पास एक महान नेता आ रहे हैं। हमारे पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल आ रहे हैं। फील्ड मार्शल बहुत शानदार इंसान हैं और प्रधानमंत्री भी।”
प्रधानमंत्री शहबाज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की बहस में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, महासभा में पीएम शहबाज इज राइल-गाजा संघर्ष को सुलझाने की आवश्यकता पर विशेष ज़ोर देंगे।