यमन में इजराइल का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, आठ लोगों की मौत.
यमन में इजराइल का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, आठ लोगों की मौत
इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने यमन में अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। यह कार्रवाई हूती विद्रोहियों द्वारा बार-बार किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में की गई।

इजराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज के मुताबिक, दर्जनों विमानों ने राजधानी सना में हूती सुरक्षा और ख़ुफ़िया सेवाओं तथा सेना से जुड़े ठिकानों पर बमबारी की।
वहीं, हूती विद्रोहियों की सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले को इजराइल का निर्दयी अपराध बताया। मंत्रालय ने कहा कि हमले में नागरिक ठिकाने और रिहायशी इमारतें निशाना बनीं, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई।
यह हमला उस घटना के एक दिन बाद हुआ, जब हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले में इजराइल के रेड सी रिसॉर्ट इलात में 22 लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।