रघुराम राजन का बड़ा दावा: रूस से तेल नहीं, ट्रंप की ‘पाकिस्तान टिप्पणी’ पर भारत की चुप्पी बनी 50% टैरिफ की वजह!.
रघुराम राजन का बड़ा दावा: रूस से तेल नहीं, ट्रंप की ‘पाकिस्तान टिप्पणी’ पर भारत की चुप्पी बनी 50% टैरिफ की वजह!
पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राजन दावा करते नजर आते हैं कि ट्रंप प्रशासन ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ रूस से तेल खरीद के कारण नहीं लगाया था। असली वजह थी—भारत का ट्रंप की पाकिस्तान संबंधी टिप्पणी का समर्थन न करना।

स्विट्जरलैंड में एक कार्यक्रम में राजन ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत–पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि बातचीत कराने में उसकी भूमिका रही।
भारत ने इस दावे का समर्थन करने से इनकार कर दिया, जबकि पाकिस्तान ने आपत्ति नहीं जताई। राजन के अनुसार, यही ट्रंप प्रशासन के नाराज होने की वजह बनी।
उनका कहना है कि भारत के ‘ना’ कहने का खामियाजा 50% टैरिफ के रूप में भुगतना पड़ा, जबकि पाकिस्तान ने “साथ निभाया” और उसे मात्र 19% शुल्क झेलना पड़ा।
राजन के इस बयान ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर एक नई बहस छेड़ दी है।