किम जोंग उन ने किया यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन.
किम जोंग उन ने किया यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को उत्तर कोरिया पहुंचे. यहां उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया.स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच बातचीत शुरू हुई.रूसी समाचर एजेंसी के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बात बातचीत हुई
.
किम जोंग उन ने यूक्रेन में रूस के आक्रमण का समर्थन किया है. रूसी एजेंसी इंटरफैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया का इरादा "रूस के साथ अपने रणनीतिक सहयोग" को और मज़बूत करना है.पुतिन ने दोनों देशों के बीच दशकों पुरानी दोस्ती का ज़िक्र किया. करीब 24 साल बाद रूस के राष्ट्रपति उत्तर कोरिया पहुंचे हैं. इससे पहले साल 2000 में पुतिन ने उत्तर कोरिया का दौरा किया था.रूसी मीडिया आरआईए की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.