दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार.
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की शिकायत के आधार पर दर्ज दो एफआईआर और दिल्ली ब्लास्ट के बाद सामने आए तथ्यों के मद्देनजर की गई है।
मामले में निजी विश्वविद्यालय के संचालन से जुड़ी कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की जांच के तहत पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
गिरफ्तारी के बाद जावद अहमद सिद्दीकी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आगे की पूछताछ के लिए उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की मंजूरी दी है।