सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 313 अंक नीचे, निफ्टी 93 अंक लुढ़का.
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 25 नवंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 313.70 अंक की गिरावट के साथ 84,587.01 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 इंडेक्स 93.91 अंक लुढ़ककर 25,865.60 के लेवल पर क्लोज हुआ दी। आज आईटी और मीडिया शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, ट्रेंट, इंफोसिस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से गिरावट नजर आई। इसके विपरित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, इटरनल, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर फायदे में रहे। आज के कारोबार में सबसे अधिक बीईएल के शेयरों ने उछाल दर्ज किया। ये 1.57 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.44 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए। इसके अलावा, टाटा स्टील के शेयर 0.64 और इटरनल के शेयर 0.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। इसके बाद भारती एयरटेल के शेयर 0.46 प्रतिशत की बढ़त दर्ज किए हैं। इसके विपरित दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 1.62 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि ट्रेंट के शेयरों में 1.59 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके अलावा, इन्फोसिस के शेयर 1.25 प्रतिशत टूटकर बंद हुए, जबकि पावर ग्रिड के शेयरों में 0.99 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.93 प्रतिशत नीचे जाकर बंद हुए।