वीरू चला गया…” धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन का भावुक संदेश.
वीरू चला गया…” धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन का भावुक संदेश
मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक गहरा भावुक पोस्ट साझा किया।
शोले में दोनों ने जय–वीरू की अमर जोड़ी निभाई थी, जिसे आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार दोस्ती माना जाता है।
![]()
सोमवार देर रात अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा—
“हमसे एक और बहादुर दिग्गज जुदा हो गया है। मंच छोड़ गया है, पीछे एक असहनीय गूंज भरी खामोशी छोड़ गया… धर्म जी…”
उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र महानता की पहचान थे—
सिर्फ़ अपनी दमदार उपस्थिति की वजह से नहीं, बल्कि अपने बड़े दिल, सादगी और मिट्टी की खुशबू के कारण जिसे वह अपने पंजाब के गांव से लेकर आए थे।
अमिताभ ने कहा—
“हर दशक में बदलती फिल्म बिरादरी में भी वे अपने स्वभाव और शानदार करियर के साथ अडिग रहे… बिरादरी बदलती रही, वह नहीं।”
धर्मेंद्र की मुस्कान, सलीका और गर्मजोशी सबको छू जाती थी—जो इस पेशे में कम देखने को मिलता है।
“हमारे आसपास एक खालीपन है… ऐसा खालीपन जो कभी नहीं भरेगा। प्रार्थना।”
सोमवार दोपहर 1:20 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिवार और करीबी मौजूद थे।
धर्मेंद्र 89 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।