धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं एशा देओल — पिता संग यादों का पिटारा खोल लिखा दिल छू लेने वाला संदेश.
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं एशा देओल — पिता संग यादों का पिटारा खोल लिखा दिल छू लेने वाला संदेश
बॉलीवुड के महान अभिनेता दिवंगत धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है। धरम जी का 24 नवंबर को निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। यदि वह हमारे बीच होते तो आज 90 साल के हो जाते। इस खास दिन पर उनकी बेटी एशा देओल ने अपने पिता को याद करते हुए कुछ भावुक तस्वीरें और एक लंबा दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया।

एशा ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा—
"मेरे प्यारे पापा… हमारा वादा, हमारा सबसे मजबूत बंधन। 'हम'— हर जन्म में, हर लोक में और उससे भी आगे… हम हमेशा साथ हैं पापा। स्वर्ग हो या पृथ्वी— हम एक हैं। मैंने आपको अपने दिल में बहुत सावधानी, बहुत कोमलता और बहुत प्यार से सहेज लिया है, ताकि इस जन्म के हर कदम पर आपको साथ लेकर चल सकूं।"
आगे एशा ने पिता की यादों, उनके जीवन-मंत्र और उनके द्वारा दिए गए प्रेम व सीख का ज़िक्र किया। उन्होंने लिखा—
"मैं आपको बेहद दर्द के साथ याद करती हूं पापा… आपके नरम लेकिन मजबूत हाथ, आपका मुझे ‘एशा’ कहकर बुलाना, हमारी लंबी बातें, हंसी-मज़ाक और शायरियां… सब बहुत याद आते हैं। आपका मंत्र— विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो— हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं वादा करती हूं कि आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी और आपके प्यार को उन लाखों तक पहुंचाऊंगी जो आपको उतना ही चाहते हैं जितना मैं।"
अंत में एशा ने लिखा—
"मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। आपकी प्यारी बेटी— एशा, आपकी बिट्टू।"