अनिल कपूर की नई फिल्म सूबेदार का टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिख रहे हैं एक्टर.
मुंबई। बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनिल कपूर की नई फिल्म सूबेदार का टीजर आज बुधवार को आउट हो गया है। इसमें वे एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'सूबेदार' का टीजर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'गलत आदमी से पंगा ले लिया।
अनिल कपूर ने टीजर के साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान किया कि ये प्राइम वीडियो पर 5 मार्च यानी होली के मौके पर स्ट्रीम होगी। इसमें राधिका मदान, सौरभ शुक्ला और फैसल खान अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा, अनलि कपूर और सुरेश त्रिवेणी हैं। फिल्म के 1:07 मिनट के टीजर में अनिल कपूर अपनी जीप के साथ नजर आते हैं, जिसके पीछे लिखा होता है-फौजी। हालांकि वह रिटायर्ड हो गए हैं। उम्रदराज हैं तो हर कोई उन्हें हल्के में लेता है और कम आंकता है। फैसल खान का किरदार शुरुआत में सौरभ शुक्ला के किरदार से कहता है, 'ये किसको लेकर आ गए हो? हम का कहे थे? बड़ा चाहिए, उम्र में नहीं। इसके बाद कुछ और वाकये होते हैं, जहां पर उन्हें सामने वाला शख्स बूढ़ा और कमजोर समझकर 'चचा' कहकर सम्बोधित करता है और उनसे बदतमीजी करता है, जिसका जवाब वह अंत में अपनी ताकत दिखाकर देते हैं।