चार्ली कर्क की मौत पर ट्रंप का वीडियो संदेश: अमेरिका के लिए बुरा समय.
चार्ली कर्क की मौत पर ट्रंप का वीडियो संदेश: अमेरिका के लिए बुरा समय
कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो संदेश जारी किया और इसे "अमेरिका के लिए बुरा समय" बताया।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए वीडियो में ट्रंप ने कहा कि वह “चार्ली कर्क की जघन्य हत्या से दुख और गुस्से से भरे हुए हैं।”
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा चार्ली ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और आज रात जिन्हें भी वह जानते थे और जो उनसे प्यार करते थे, वे सभी सदमे और डर में हैं। चार्ली एक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी खुली बहस और अपने देश अमेरिका के लिए समर्पित की।
उन्होंने कर्क को सच और आजादी का प्रतीक बताते हुए कहा कि युवाओं के बीच उतनी इज्जत किसी को नहीं मिली जितनी कर्क को मिली।
ट्रंप ने यह भी कहा: “हमें इस बात से सुकून मिलता है कि अब वह भगवान के साथ स्वर्ग में शांति से हैं।”
साथ ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने राजनीतिक हिंसा पर नकेल कसने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस घटना और दूसरी राजनीतिक हिंसा में शामिल हर व्यक्ति को ढूंढ निकालेगी।