वेनेज़ुएला पर ट्रंप का कड़ा वार: प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूर्ण नाकाबंदी, तेल बाजार में उथल-पुथल के आसार.
वेनेज़ुएला पर ट्रंप का कड़ा वार: प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूर्ण नाकाबंदी, तेल बाजार में उथल-पुथल के आसार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया है।

ट्रुथ सोशल पर जारी एक पोस्ट में ट्रंप ने वेनेज़ुएला पर “आतंकवाद, ड्रग तस्करी और मानव तस्करी” में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा,
“इसी कारण आज मैं वेनेज़ुएला में आने और वहां से जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी और संपूर्ण नाकाबंदी का आदेश देता हूं।”
गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही अमेरिका ने वेनेज़ुएला के तट के पास एक तेल टैंकर जब्त किया था, जिसे वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ‘समुद्री लूट’ बताया था।
ट्रंप के इस नए आदेश के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ी हलचल की आशंका जताई जा रही है। हालात को देखते हुए अमेरिका ने कैरिबियन क्षेत्र में अपनी वायुसेना और नौसेना की तैनाती तेज कर दी है। इसमें परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी, जासूसी विमान और करीब 15,000 सैनिक शामिल हैं।
अमेरिका द्वारा इस क्षेत्र में कई नावों पर किए गए हमलों में अब तक 80 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है, जिससे तनाव और गहराता जा रहा है।