ट्रंप ने खुद को बताया वेनेज़ुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी विवाद.
ट्रंप ने खुद को बताया वेनेज़ुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी विवाद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने खुद को “वेनेज़ुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” बताया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके नाम के साथ पदनाम “वेनेज़ुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति” लिखा हुआ दिखाई देता है। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेज़ुएला के ख़िलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ़्लोरेस के साथ कानूनी कार्रवाई की थी। मादुरो पर अमेरिका में हथियारों और ड्रग्स की तस्करी से जुड़े गंभीर आरोपों में मुकदमा चल रहा है।
इस बीच, वेनेज़ुएला की पूर्व उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है, जिससे वहां की राजनीतिक स्थिति और भी जटिल हो गई है।