सीधी वार्ता के बाद भी तनाव बरकरार: इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर किए हवाई हमले.
सीधी वार्ता के बाद भी तनाव बरकरार: इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर किए हवाई हमले
इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई क्षेत्रों—मजादेल, बाराचित, जबा और महरौना—में हवाई हमले किए हैं। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब दशकों बाद पहली बार लेबनान और इसराइल के बीच सीधी बातचीत हुई है।
स्थानीय लोगों को इन क्षेत्रों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसराइल का दावा है कि यहां ईरान समर्थित समूहों के हथियारों के गोदाम मौजूद हैं। हालांकि, ताज़ा हमलों में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं है।
नवंबर 2024 में लागू हुए युद्धविराम के बावजूद इसराइल लेबनान पर लगभग रोज़ हमले कर रहा है। लेबनान की ओर से इन नए हमलों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उसके नेता पहले भी ऐसे हमलों को युद्धविराम का उल्लंघन बताते रहे हैं।