नेपाल ने सोशल मीडिया बैन हटाया, विरोध प्रदर्शनों में 19 की मौत के बाद निर्णय
नेपाल सरकार ने हाल ही में लगाए गए सोशल मीडिया प्रतिबंध को वापस ले लिया है। यह फैसला उन विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया जिनमें 19 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।

कैबिनेट प्रवक्ता और संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने जानकारी दी कि सरकार ने सोशल मीडिया साइटों को बहाल करने का आदेश दे दिया है।
गुरुंग ने कहा,
- "हमने सोशल मीडिया बैन को हटा लिया है। अब ये चल रहे हैं।"
- सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को सोशल मीडिया साइट को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।
सोमवार को काठमांडू में हजारों युवा संसद के सामने सड़कों पर उतर आए और भ्रष्टाचार व बैन के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया।
नेपाल सरकार ने हाल ही में फेसबुक और ‘एक्स’ सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, हालात बिगड़ने के बाद सरकार ने बैन हटाने के साथ-साथ युवाओं से विरोध समाप्त करने की अपील की है।
नेपाल ने सोशल मीडिया बैन हटाया, विरोध प्रदर्शनों में 19 की मौत के बाद निर्णय
नेपाल सरकार ने हाल ही में लगाए गए सोशल मीडिया प्रतिबंध को वापस ले लिया है। यह फैसला उन विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया जिनमें 19 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।
कैबिनेट प्रवक्ता और संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने जानकारी दी कि सरकार ने सोशल मीडिया साइटों को बहाल करने का आदेश दे दिया है।
गुरुंग ने कहा,
"हमने सोशल मीडिया बैन को हटा लिया है। अब ये चल रहे हैं।"
सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को सोशल मीडिया साइट को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।