ईरान; संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग .
ईरान; संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग
हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है.

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर इरवानी ने परिषद के 15 सदस्यों को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनके देश के राजनयिक परिसर या किसी राजदूत पर किसी भी तरह का हमला होता है, तो तेहरान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.इरवानी ने कहा, ईरान इंटरनेशनल लॉ के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने में बिल्कुल संकोच नहीं करेगा. राष्ट्र और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी मामलों की रक्षा के लिए ईरान हर संभव कदम उठाएगा.

इरवानी ने कहा, हम सुरक्षा परिषद से अपील करते हैं कि इसराइल के खिलाफ निर्णायक फैसला ले, ताकि ईरान खुद को युद्ध में धकेले जाने की स्थिति को टाल सके.