मैंने भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रोके” — नोबेल शांति पुरस्कार पर ट्रंप का फिर बड़ा दावा.
मैंने भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रोके” — नोबेल शांति पुरस्कार पर ट्रंप का फिर बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को इतिहास में नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा दावेदार बताते हुए एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान सहित दुनिया भर में आठ बड़े युद्ध रुकवाए हैं।
ट्रंप ने कहा, “मैंने 8 युद्ध खत्म कराए हैं। उनमें से कुछ तो बस शुरू होने ही वाले थे, जैसे भारत और पाकिस्तान का मामला, जहाँ पहले ही आठ जेट गिराए जा चुके थे। मैंने हालात को बहुत तेजी से और बिना न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल के शांत करा दिया।”
उन्होंने कहा कि इतिहास में उनके अलावा कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो नोबेल शांति पुरस्कार का उनसे ज़्यादा हकदार हो। ट्रंप के अनुसार, “मेरे अलावा मुझे कोई नहीं दिखता जिसे यह पुरस्कार मिलना चाहिए। किसी और ने इतने युद्ध नहीं रोके हैं।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अमेरिका आकर सार्वजनिक रूप से कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के करीब एक करोड़ लोगों की जान बचाई। उनके मुताबिक, अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता, तो वह बेहद विनाशकारी साबित हो सकता था।