डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: अल्काट्राज जेल दोबारा खुलेगी, कहा 'क़ानून और व्यवस्था का प्रतीक बनेगी'.
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: अल्काट्राज जेल दोबारा खुलेगी, कहा 'क़ानून और व्यवस्था का प्रतीक बनेगी'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक अल्काट्राज जेल को दोबारा खोलने और उसका विस्तार करने की घोषणा की है। ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कहा, लंबे समय से अमेरिका क्रूर, हिंसक और बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों से त्रस्त रहा है।

ट्रंप ने कारागार ब्यूरो के साथ-साथ न्याय विभाग, एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी को अल्काट्राज जेल को फिर से चालू करने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि यह जेल अब अमेरिका के सबसे खतरनाक और हिंसक अपराधियों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अल्काट्राज का पुन: संचालन "क़ानून, व्यवस्था और न्याय का प्रतीक" होगा।
गौरतलब है कि अल्काट्राज जेल एक द्वीप पर स्थित है और इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित और ख़तरनाक जेलों में से एक माना जाता रहा है। इसे 1963 में बंद कर दिया गया था। वर्तमान में यह जेल एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज के पास स्थित है।