म्यांमार में लगातार भूकंप के झटके, गुरुवार तड़के 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज.
म्यांमार में लगातार भूकंप के झटके, गुरुवार तड़के 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज
म्यांमार में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 83 किलोमीटर की गहराई पर था।

विशेषज्ञों के अनुसार, कम गहराई वाला भूकंप दोबारा झटकों की संभावना को बढ़ा देता है, जिससे स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है।
इससे पहले बुधवार को भी इसी क्षेत्र में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं 14 जुलाई को 3.9 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया था, जिसका केंद्र केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
लगातार आ रहे इन झटकों ने क्षेत्र में भूकंपीय सक्रियता को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। वैज्ञानिक हालात पर नजर बनाए हुए हैं।