मालदीव पहुंचा चीन का जासूसी जहाज .
मालदीव पहुंचा चीन का जासूसी जहाज
आधुनिक तकनीक से लैस चीन का एक रिसर्च जहाज़ गुरुवार को मालदीव पहुंचा है. ये जहाज़ बीते एक महीने से हिंद महासागर में था. मालदीव के मीडिया में इस बारे में रिपोर्ट्स की गई हैं.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चीन के जहाज शियांग यांग होंग 3 मालदीव उसी दिन पहुंचा है, जब भारत और श्रीलंका के तट रक्षीय जहाज भी सैन्य अभ्यास के लिए इस क्षेत्र में पहुंचे हैं.

भारत ने हिंद महासागर में इस जहाज को लेकर पहले भी चिंताएं व्यक्त की थी और श्रीलंका से इस जहाज को कोलंबो पोर्ट पर रुकने से मना करने के लिए दबाव डाला था. मालदीव के मीडिया समूह एडिशन की रिपोर्ट के हवाले से पीटीआई ने लिखा है कि चीनी रिसर्च जहाज शियांग यांग होंग 3 गुरुवार को माले के पास पहुंचा है. दोपहर में जहाज को थिलाफुशी के पास देखा गया था.