जापान के होक्काइडो में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं.
जापान के होक्काइडो में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं
जापान में शनिवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों ने उत्तरी जापान के पूर्वी होक्काइडो क्षेत्र को हिला दिया। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में लगभग 40 किलोमीटर की गहराई पर था। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में स्थित जापान, बार-बार आते हैं भूकंप
जापान उन देशों में से एक है जो पैसिफिक रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित हैं — यह पृथ्वी का वह इलाका है जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियां सबसे अधिक होती हैं।
इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देश भी इसी भूगर्भीय क्षेत्र में आते हैं, जहां प्लेटों के खिसकने के कारण अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी जैसे खतरे बने रहते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, धरती की सतह के नीचे मौजूद बड़ी-बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें लगातार हिलती-डुलती रहती हैं, और जब ये प्लेटें आपस में टकराती या खिसकती हैं, तो भूकंप जैसी घटनाएं घटित होती हैं।