ढाका में 5.7 तीव्रता का भूकंप: 10 की मौत, 450 से अधिक घायल—कई इमारतों में दरारें.
ढाका में 5.7 तीव्रता का भूकंप: 10 की मौत, 450 से अधिक घायल—कई इमारतों में दरारें
बांग्लादेश की राजधानी ढाका और आसपास के कई इलाक़ों में 5.7 तीव्रता के भूकंप से अब तक 10 लोगों की मौत और 450 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

भूकंप का केंद्र ढाका से लगभग 30 किलोमीटर दूर नरसिंगड़ी ज़िले में था।
ढाका में 4 लोगों की मौत हुई, जबकि नरसिंगड़ी में 5 और नारायणगंज में 1 व्यक्ति की जान गई।
बांग्लादेश डिज़ास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के मुताबिक भूकंप से 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नरसिंगड़ी में 100 से ज़्यादा इमारतों में दरारें आई हैं, जबकि ढाका में 14 इमारतें क्षतिग्रस्त बताई गई हैं।