तकनीकी खराबी के कारण भोपाल में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिग, दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था विमान.
भोपाल। दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एयर इंडिया के एक विमान की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। उड़ान के दौरान पायलट को फ्लाइट के कार्गो से इमरजेंसी वॉर्निंग सिग्नल मिला था। इसके बाद पायलट ने भोपाल एयरपोर्ट पर विमान को उतारा।
बताया जाता है कि एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान कार्गो होल्ड में एक तकनीकी चेतावनी (वार्निंग) मिलने पर पायलट ने सावधानी बरतते हुए भोपाल एयरपोर्ट पर विमान उतारने का निर्णय लिया। राजाभोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार शाम 7:33 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई और सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया। कुछ ही मिनटों बाद क्रू ने पुष्टि की कि सिस्टम सामान्य हो गया है, फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 8:00 बजे विमान को भोपाल में सुरक्षित लैंड कराया गया। लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट फायर सर्विस, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरलाइन स्टाफ ने स्थिति को तत्परता से संभाला। एयरपोर्ट संचालन सामान्य रहे और अन्य उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।